पश्चिम बंगाल के सस्पेंडेड टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर का नया बयान राजनीतिक हलचल पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा है कि नई बाबरी मस्जिद के निर्माण से पहले एक लाख लोग मिलकर कुरान का सामूहिक पाठ करेंगे, जिसके बाद चावल और मांस का सामूहिक भोज आयोजित किया जाएगा।
कबीर ने दावा किया कि जैसे कोलकाता में हाल ही में विशाल स्तर पर सामूहिक गीता पाठ हुआ, उसी तरह वे यहाँ पर कुरान का पाठ करवाएँगे।
उन्होंने कहा,
“कल कोलकाता में गीता पाठ हुआ था। मैंने भी पहले गीता पाठ किया है। अब हम कुरान का पाठ करेंगे। इसके बाद भोज में बांस और चावल परोसा जाएगा।”
फरवरी में निर्माण कार्य शुरू करने का दावा
हुमायूं कबीर ने घोषणा की कि फरवरी 2026 में कुरान पाठ के बाद नई बाबरी मस्जिद के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
ग़ौरतलब है कि 6 दिसंबर—बाबरी मस्जिद विध्वंस की वर्षगांठ—के दिन कबीर ने मुर्शिदाबाद जिले में अयोध्या की बाबरी मस्जिद के मॉडल पर आधारित एक मस्जिद की नींव रखी थी।
इस कदम के बाद टीएमसी नेतृत्व ने उन पर पार्टी-विरोधी गतिविधियों और सांप्रदायिक राजनीति के आरोप लगाते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।
दूसरी ओर: कोलकाता में ‘पंच लाखो कंठे गीता पाठ’
मुर्शिदाबाद के विवादित कार्यक्रम के बीच कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सनातन संस्कृति संसद द्वारा ‘पंच लाखो कंठे गीता पाठ’ का विशाल आयोजन किया गया।
आयोजकों ने इसे आध्यात्मिक कार्यक्रम बताया, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसके मायनों पर चर्चा जारी है।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि
“ममता बनर्जी सरकार 2026 विधानसभा चुनाव से पहले धार्मिक आधार पर वोटों का ध्रुवीकरण कर रही है। राज्य में कट्टरपंथी शक्तियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे हिंदू समाज असुरक्षित महसूस कर रहा है।”
कार्यक्रम में कई भाजपा नेताओं की उपस्थिति रही।
#HumayunKabir
#BengalPolitics
#BabriMasjid
#QuranPaath
#GeetaPaath
#TMC
#BJP
#MamataBanerjee
#Murshidabad
#Kolkata
#ReligiousPolitics
#CommunalTension
#BreakingNews
#WestBengalNews
#IndianPolitics
#ViralNews
#LatestUpdate
#MuslimCommunity
#HinduCommunity
#Polarisation

