गोविंद बल्लभ शर्मा को सहावर का नया इंस्पेक्टर नियुक्त किया
कासगंज। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस महकमे में फेरबदल किए हैं। जिसमें कई इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इंस्पेक्टर लोकेश भाटी को सोरों कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। उनसे पहले सोरों कोतवाली की जिम्मेदारी संभाल रहे इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र को अब ढोलना थाने का प्रभारी बनाया गया है।इसी क्रम में ढोलना थाने में तैनात रहे इंस्पेक्टर गोविंद वल्लभ शर्मा को सहावर थाने की कमान सौंपी गई है। सहावर इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह 2 महीने 14 दिन बाद हटाये गए।पुलिस विभाग की सर्विलांस टीम में भी परिवर्तन किया गया है।
सर्विलांस प्रभारी प्रेमपाल सिंह को अब पटियाली थाने का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा ढोलना थाने में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर हरिविलाश सिंह को पुलिस अधीक्षक का वाचक नियुक्त किया गया है।
दूसरी ओर एसपी कार्यालय में वाचक के रूप में कार्यरत चंद्रेश गौतम को सहावर थाने में क्राइम इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। सहावर इंस्पेक्टर बृजकिशोर को लाइन हाजिर कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने स्पष्ट किया है कि यह फेरबदल जनपद में अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। उन्होंने सभी नव नियुक्त प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखें तथा जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें।

