आगरा: मस्जिद नहर वाली के खतीब मुहम्मद इकबाल ने शुक्रवार के ख़ुतबा में नमाज़ियों को महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति या समूह हमारे ख़िलाफ़ साज़िश करता है, तो वह केवल तभी सफल हो सकती है जब हम उस पर प्रतिक्रिया देते हैं।
खतीब मुहम्मद इक़बाल ने कुरआन शरीफ़ की सूरह आल इमरान, आयत नंबर 120 का हवाला देते हुए बताया:
“यदि तुम सब्र करो और अल्लाह से डरते रहो, तो उनकी कोई चाल तुम्हें नुक़सान नहीं पहुँचा सकती।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि साज़िश शुरू में कमज़ोर होती है और इसे ताक़त केवल हमारी प्रतिक्रिया से मिलती है। जहां हम ने सब्र और बुद्धिमानी से काम लिया, वहां साज़िश नाकाम रही, और जहां प्रतिक्रिया हुई, वह अधिक नुकसानदेह साबित हुई।
मुहम्मद इकबाल ने नमाज़ियों पर ज़ोर दिया कि कुरआन की शिक्षाओं पर अमल करके हम व्यक्तिगत और सामूहिक स्तर पर भी साज़िशों को नाकाम बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि साज़िश करने वाले अपना कार्यक्रम दूसरों के हाथ में शुरू करते हैं, लेकिन उसे पूरा करना हमारी प्रतिक्रिया पर निर्भर करता है।
खतीब ने अंत में दुआ की कि अल्लाह हमें सब्र और तक़वा की शक्ति दे, ताकि हम साज़िशों के सामने सफल रहें और दुश्मनों की योजनाएं नाकाम हों।

