नई दिल्ली। National Testing Agency (एनटीए) ने JEE Main 2026 Session 2 के लिए आवेदन-पत्र में सुधार (करेक्शन) हेतु विंडो आज 27 फरवरी 2026 से सक्रिय कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने सेशन-2 के लिए पंजीकरण किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने फॉर्म में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।
एनटीए के अनुसार, उम्मीदवारों को 27 और 28 फरवरी 2026 तक ही सुधार का अवसर दिया गया है। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवेदन-पत्र में आवश्यक बदलाव अवश्य कर लें, क्योंकि 28 फरवरी के बाद दोबारा करेक्शन का मौका नहीं मिलेगा।
किन-किन विवरणों में कर सकते हैं सुधार?
एनटीए द्वारा जारी सूचना के मुताबिक अभ्यर्थी निम्न विवरणों में संशोधन कर सकते हैं—
- कोर्स/पेपर का चयन
- प्रश्न-पत्र का माध्यम
- एलिजिबिलिटी का स्टेट कोड
- कक्षा 10वीं और 12वीं की शैक्षणिक जानकारी
- शुल्क से संबंधित विवरण
- पहचान (आईडी) से जुड़ी जानकारी
इस दिन होगी परीक्षा
एनटीए जेईई मेन सेशन-2 की परीक्षा 02 अप्रैल से 09 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी—
- पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

