आगरा, झुंझुनू (राजस्थान) से आए पर्यटक विनोद पुत्र बनवारी लाल का हैंडबैग ताजमहल के पश्चिमी प्रवेश द्वार के पास रह गया। पर्यटक ताजमहल में प्रवेश कर गए, लेकिन उनका बैग सुरक्षा जांच के दौरान ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम को मिला।
टीम ने उच्चाधिकारियों के निर्देशन में सीसीटीवी फुटेज, रेडियो अनाउंसमेंट, आरटी सेट मैसेज और जवानों की मदद से बैग की तलाश की। मात्र 25 मिनट में बैग को विनोद को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया।
पर्यटक विनोद ने आगरा पुलिस की त्वरित और मददगार प्रतिक्रिया के लिए आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम में शामिल थे: उप निरीक्षक शुभम कुमार वर्मा, आरक्षी आशु, महिला आरक्षी रीतू शामिल थे ,

