प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। सिविल लाइंस इलाके में एक पत्रकार की सरेशाम चाकू से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक पत्रकार की पहचान एल.एन. सिंह के रूप में हुई है, जो एक समाचार चैनल से लंबे समय से जुड़े हुए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने उन पर चाकू से 20 से 25 वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
इस वारदात ने हाल ही में हुई दलित युवक रवींद्र कुमार की हत्या के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवालों को और गहरा कर दिया है। स्थानीय पत्रकार संगठनों ने हत्या की निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
#Prayagraj #JournalistMurder #LawAndOrder #UPCrime #PressFreedom

