लोनी (गाजियाबाद): कांग्रेस पार्टी के न्याय योद्धा अयाज़ खान अच्छू ने लोनी विधानसभा का दौरा किया और पार्टी के संगठन सर्जन अभियान को बूथ स्तर तक मज़बूत बनाने के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा।
दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि “संगठन सर्जन केवल एक नारा नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी को हर गली, हर गांव और हर बूथ तक सशक्त बनाने का आंदोलन है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर स्तर पर एकता और अनुशासन के साथ संगठन को मजबूती देने के लिए कार्य करें।

इस अवसर पर चौधरी समून त्यागी (प्रदेश महासचिव, किसान कांग्रेस कमेटी पश्चिमी उत्तर प्रदेश), युवा जिला अध्यक्ष आसिफ सैफी, अल्पसंख्यक निवर्तमान जिला अध्यक्ष सलीम सैफी के साथ जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस गाजियाबाद मुनव्वर मलिक के निवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना।
गौरतलब है कि मुनव्वर मलिक हाल ही में एक गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। सभी नेताओं ने उनकी कुशलक्षेम पूछी और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मुलाकात के दौरान नगर अध्यक्ष अजय पंडित, नगर महासचिव डॉ. अख्तर सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।
न्याय योद्धा अयाज़ खान अच्छू ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस पार्टी के संगठन सर्जन अभियान को जमीनी स्तर पर लागू करें और बूथ से लेकर वार्ड, मंडल और जिले तक इसे मज़बूती से फैलाएं, ताकि संगठन और भी सशक्त और जनसरोकारों से जुड़ा बन सके।
#AyazKhanAchhu #LoniVidhansabha #CongressParty #SangathanSarjan #NyayYoddha #MunawwarMalik #GhaziabadCongress #KisanCongress #YuvaCongress #PoliticalNews #UPCongress

