नई दिल्ली।ऑर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के पूर्व रीजनल डायरेक्टर केके मुहम्मद ने देश में चल रहे मंदिर-मस्जिद विवादों पर सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। हाल के दिनों में कई धार्मिक स्थलों को लेकर अदालतों में दायर याचिकाओं के बीच उनका यह बयान सामने आया है।
मुहम्मद ने कहा कि देश में धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के लिए लगातार दावे-प्रतिदावे करना बंद होना चाहिए। उन्होंने मुसलमानों को सुझाव देते हुए कहा कि तीन प्रमुख विवादित स्थल—राम जन्मभूमि, मथुरा और वाराणसी का ज्ञानवापी परिसर—हिंदुओं के लिए उसी तरह महत्वपूर्ण हैं, जैसे मुसलमानों के लिए मक्का और मदीना।
पूर्व अधिकारी ने कहा कि यदि इन स्थलों को लेकर विवाद लगातार बढ़ते रहे तो सामाजिक शांति प्रभावित होगी और समस्याएँ खत्म होने के बजाय और बढ़ेंगी। इसलिए उन्होंने अपील की कि धार्मिक विश्वास को समझते हुए समाधान और आपसी सहमति का रास्ता अपनाया जाए।
मुहम्मद का यह बयान ऐसे समय आया है जब देश की अदालतों में विभिन्न धार्मिक स्थलों को लेकर कई याचिकाएँ लंबित हैं और इन पर सुनवाई जारी है।

