बांदा।जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने अपनी विधानसभा क्षेत्र तिंदवारी के चिल्ला घाट में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत रिवर रैंचिंग के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मत्स्य अंगुलिकाओं को नदी में प्रवाहित किया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा कि हमारी भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम और गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मत्स्य पालन क्षेत्र में विकास को बढ़ावा और मत्स्य उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि करना है, ताकि मत्स्य पालक आर्थिक रूप से मजबूत हों।
राज्य मंत्री ने कहा कि रिवर रैंचिंग कार्यक्रम के तहत मत्स्य अंगुलिकाओं को नदी में प्रवाहित करने से न केवल मत्स्य उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि इससे स्थानीय मत्स्य पालकों को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि सरकार मत्स्य पालन क्षेत्र में विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

