आगरा/लखनऊ। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मिर्जा मुर्कम बेग साहब को प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व ने उनके अब तक के योगदान, संघर्ष और सक्रिय भूमिका को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।
जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि मिर्जा मुर्कम बेग पूरे प्रदेश में पार्टी की विचारधारा का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे और समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे। साथ ही पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।
पार्टी ने विश्वास जताया है कि मिर्जा मुर्कम बेग अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
यह भी अपेक्षा व्यक्त की गई है कि वे असदुद्दीन ओवैसी (राष्ट्रीय अध्यक्ष) और शौकत अली के नेतृत्व में पार्टी की उपलब्धियों को जनमानस तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
AIMIM के इस निर्णय से प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

