आगरा। पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में, एसीपी ताज सुरक्षा के नेतृत्व तथा प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा के पर्यवेक्षण में थाना ताज सुरक्षा की त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सराहनीय पहल की गई।
एस. डी. पब्लिक स्कूल, मथुरा से ताजमहल भ्रमण के लिए आई छात्राओं एवं महिलाओं का ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम ने स्वागत किया। टीम ने उन्हें ताजमहल में सुरक्षित एवं सुखद वातावरण प्रदान कर भ्रमण का अनुभव बेहतर बनाया।
इसके साथ ही QRT टीम ने छात्राओं व महिलाओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत
महिला सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं, जिनमें—
-
माननीय मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाएँ,
-
सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर,
-
तथा सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले उपयोगी सुझाव शामिल थे।
यह जागरूकता कार्यक्रम महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और सुरक्षा संबंधी अधिकारों की जानकारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में शामिल पुलिस टीम
-
उप निरीक्षक शुभम कुमार वर्मा
-
आरक्षी दुर्गेश
-
महिला आरक्षी प्रीति

