आगरा। मुख्यमंत्री द्वारा महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को मजबूत करने के अभियान मिशन शक्ति के पाँचवें चरण के तहत कमिश्नरेट आगरा में जागरूकता कार्यक्रम लगातार चल रहे हैं। इसी क्रम में थाना पर्यटन मिशन शक्ति टीम ने आज मुंबई के Anekant English Medium School से आए बच्चों को सुरक्षा से जुड़े अहम विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम वरिष्ठ अधिकारियों––श्रीमान पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा व अन्य उच्चाधिकारियों––के निर्देशन में आयोजित किया गया।
छात्रों को बताए गए सभी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
टीम ने बच्चों को सरल भाषा में यह समझाया कि किसी भी आपात स्थिति में कौन से नंबर तुरंत मदद करते हैं:
-
1090 – वूमेन पावर लाइन
-
1098 – चाइल्डलाइन
-
181 – महिला हेल्पलाइन
-
1930 – साइबर हेल्पलाइन (ऑनलाइन ठगी)
-
112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
-
102 – एंबुलेंस सेवा
बच्चों को इन नंबरों का सही समय और सही तरीके से उपयोग करने की जानकारी भी दी गई।
सरकारी योजनाओं का भी कराया गया परिचय
मिशन शक्ति टीम ने महिला सुरक्षा, बच्चों की सुरक्षा और नागरिक हित से जुड़ी कई सरकारी योजनाओं और सुविधाओं के बारे में भी छात्रों को अवगत कराया, ताकि वे न सिर्फ सुरक्षित रहें बल्कि जरूरत पड़ने पर दूसरों को भी जागरूक कर सकें।
थाना पर्यटन की पहल को मिली सराहना
मुंबई से आए छात्रों और शिक्षकों ने आगरा पुलिस की इस जागरूकता पहल की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक जानकारी देते हैं।

