नई दिल्ली/कोटद्वार। कोटद्वार निवासी दीपक कुमार ने दिल्ली स्थित राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान सामाजिक सौहार्द, युवाओं की भूमिका और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने दीपक कुमार की सराहना करते हुए कहा, “आप मुहब्बत के दीपक हैं। समाज में प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश फैलाने वाले युवाओं की आज देश को सबसे ज्यादा जरूरत है।”
उन्होंने कहा कि नफरत और विभाजन की राजनीति से ऊपर उठकर मोहब्बत, एकता और सद्भाव का पैगाम फैलाना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है। सांसद ने युवाओं से शिक्षा, जागरूकता और सकारात्मक सोच के साथ समाज निर्माण में आगे आने का आह्वान किया।
दीपक कुमार ने अपने क्षेत्र की समस्याओं और सामाजिक पहल से जुड़े विषयों को सांसद के समक्ष रखा। सांसद ने आश्वासन दिया कि जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और क्षेत्र के विकास व सामाजिक एकता को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

