पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में 6 दिसंबर को TMC से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी जैसी मस्जिद की नींव रखी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कबीर ने मंच पर मौलवियों के साथ फीता काटकर शिलान्यास की औपचारिकता पूरी की।
अब इस मस्जिद के लिए जुटाए गए चंदे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हुमायूं कबीर ने फेसबुक पर साझा किया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से कुल ₹93 लाख चंदा जमा हुआ। वीडियो में लोग नोट गिनते हुए दिखाई दे रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिलान्यास समारोह में 11 पेटी चंदा इकट्ठा हुआ, जिसे गिनने के लिए लगभग 30 लोग और नोट गिनने की मशीन का इस्तेमाल करना पड़ा।
राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का केंद्र बनी इस घटना ने राज्य में ध्यान आकर्षित किया है।

