आगरा: दीपोत्सव और पर्यटकों की भारी भीड़ के बीच 60 वर्षीय पजामदीन और 25 वर्षीय नजीर बेगम अपने परिजनों से ताजमहल प्रवेश द्वार के पास बिछड़ गए। परिजन ताजमहल के अंदर चले गए, जिसके बाद उन्होंने पश्चिमी प्रवेश द्वार पर स्थित क्विक रिस्पांस टीम को बच्चे और बुजुर्ग के बिछड़ने की सूचना दी।
थाना ताज सुरक्षा पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक तिलक राम भाटी के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरटी सेट संदेश के माध्यम से सभी विंदुओं पर सूचना प्रसारित की और खोज अभियान शुरू किया। लगभग 30 मिनट में नजीर बेगम और उनके ससुर को सकुशल खोजकर परिजनों के पास पहुंचा दिया गया। मिलने के बाद पिता ने आगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इस कार्य में शामिल पुलिस टीम में उप निरीक्षक शुभम वर्मा, आरक्षी शैलेन्द्र कुमार और महिला आरक्षी गुड्डी शामिल रहे
।#ताजमहल #AgraNews #LostAndFound #TajSecurity #QuickResponseTeam #FamilyReunited #TouristSafety #ChildAndElderSafety #PoliceAlert #DiwaliCrowd

