आगरा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, 8 बार विधायक, 1 बार एमएलसी एवं 7 बार लोकसभा सांसद परम श्रद्धेय नेताजी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर फतेहाबाद रोड स्थित सपा जिला कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वतमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा एवं निर्वतमान महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने की। नेताजी की प्रतिमा पर सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
नेताजी के संघर्षपूर्ण जीवन पर गोष्ठी आयोजित
गोष्ठी में नेताजी के जीवन, संघर्ष और भारतीय राजनीति में उनके योगदान पर विस्तृत चर्चा हुई।जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा—“नेताजी किसानों, गरीबों, मजदूरों और असहायों के लिए किसी भगवान से कम नहीं थे। मुख्यमंत्री रहते हुए उनकी ऐतिहासिक नीतियाँ आज भी मिसाल हैं—
▪ मंडी चुंगी समाप्त करना
▪ सरकारी अस्पतालों में पर्ची शुल्क सिर्फ 1 रुपये करना
▪ रक्षा मंत्री रहते हुए शहीद सैनिकों के परिवारों का सम्मान और सहयोग सुनिश्चित करना
इन फैसलों के लिए नेताजी को इतिहास सदैव याद रखेगा।”
महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा—“22 नवंबर 1939 को एक साधारण किसान परिवार में जन्मे मुलायम सिंह यादव जी ने शिक्षक से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। बहुत कम समय में वे उत्तर प्रदेश के सबसे प्रभावशाली समाजवादी नेता बन गए।
उन्होंने पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए और 1992 में समाजवादी पार्टी की नींव रखी। वे भारत के रक्षा मंत्री भी रहे।
नेताजी को 26 जनवरी 2023 की पूर्व संध्या पर पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया—जो उनके महान संघर्ष की पहचान है।”
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:सुरेन्द्र चौधरी, राजपाल यादव, रामगोपाल बघेल, पप्पू यादव, पवन प्रजापति, संतोष पाल, क़ादिर कुरैशी, सोमेश गुप्ता, अमित कुशवाह, हरिमोहन राजपूत लोधी, उदल सिंह कुशवाह, पंकज कसाना, प्रियंका चौहान, सुलेखा श्रीवास्तव, राजेश वर्मा, जितेन्द्र बाल्मीक, राकेश गोला, विधायक शर्मा, शरीफ़ मलिक आदि।
#MulayamSinghYadav #NetajiJayanti #SamajwadiParty #SPAgra #SocialJustice #IndianPolitics #AkhileshYadav #UPPolitics #KisanLeader #PadmaVibhushan #FatehabadRoadAgra #SPNews

