फर्रुखाबाद : धनतेरस की शाम जिले में एक और भयावह घटना घटी। थाना नवाबगंज के शुकरुल्लापुर ओबर ब्रिज के पास कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित ग्राम सादिकपुर की पी एंड ए वायो रेफाइनरी प्रा. लि. में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से देखी जा सकती थीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जिला मजिस्ट्रेट आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह, एसडीएम कायमगंज अतुल कुमार, तहसीलदार विक्रम सिंह और सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा सहित कई अधिकारी पहुंच गए। आग बुझाने के लिए लगभग तीन दमकल गाड़ियों ने प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में दो डीजल टैंकर खड़े थे। फैक्ट्री के एक कर्मचारी ने बताया कि ऊपर बिल्डिंग के काम के दौरान अचानक आग लग गई। फिलहाल आग बुझाने के प्रयास लगातार जारी हैं।
#फर्रुखाबाद #धनतेरस #वायो_डीजल_प्लांट #आग_लगी #भीषण_आग #फैक्ट्री_आग #आपदा #दमकल #न्यूज #कायमगंज #सुरक्षा_जागरूकता

