आगरा, आगरा में श्रीलंका से आए पर्यटकों के लिए पुलिस ने तैयार किया खास सुरक्षा और स्वागत का इंतजाम। पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में, एसीपी ताज सुरक्षा की अगुवाई और थाना ताज सुरक्षा के पर्यवेक्षण में त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) ने “ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” के तहत पर्यटकों को न केवल सुरक्षित माहौल दिया बल्कि दोस्ताना बातचीत के जरिए उन्हें आगरा में स्वागत का अनुभव भी कराया।
इस अभियान का उद्देश्य आगरा आने वाले विदेशी और देशी पर्यटकों को भरोसा और सुखद अनुभव प्रदान करना है।
पुलिस टीम में शामिल: उप निरीक्षक शुभम वर्मा,आरक्षी अनुराग द्विवेदी,
महिला आरक्षी प्रीति शामिल रहे ,
आगरा पुलिस का ये कदम पर्यटन को बढ़ावा देने और शहर की सुरक्षा और आतिथ्य को नए स्तर पर ले जाने की दिशा में एक अहम पहल है।

