आगरा। सुखमनी सेवा सभा आगरा द्वारा सिंधी समाज के इष्ट देवता और सिंधी समाज की सांस्कृतिक पहचान (सिंधियत) पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर सिंधी समाज के लोगों में गहरा रोष देखा गया। समाजजनों ने इस टिप्पणी को आपत्तिजनक, अनुचित और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाला बताया है।
समाज प्रतिनिधियों ने संबंधित व्यक्ति अमित बघेल के खिलाफ तत्काल गिरफ्तारी एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है। समाज सदस्यों का कहना है कि सिंधी समाज हमेशा से सभ्य, शांतिप्रिय और सभी धर्मों का सम्मान करने वाला समाज रहा है। ऐसे में किसी भी समुदाय या धर्म के प्रति अपमानजनक टिप्पणी को कठोरता से रोकना आवश्यक है, ताकि समाज में वैमनस्य न फैले।
समाज के सदस्यों ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक मर्यादा का सम्मान सबका दायित्व है, इसलिए दोषी पर क़ानूनी कार्रवाई होना आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति धर्म और सामाजिक आस्थाओं पर टिप्पणी करने से पहले सोचने को विवश हो।
रोष व्यक्त करने वालों में शामिल:
वीर महेंद्र पाल सिंह, रानी सिंह (पंजाबी विरासत), सरदार गुरमीत सिंह सेठी, श्याम भोजवानी, सरदार जगजीत सिंह गुलाटी, गुरमुख व्यानी, कुलदीप सिंह लखानी, शंटी आनंद, सरदार संतोष सिंह, सरदार जसबीर सिंह, सतीश सिंह अरोड़ा, संजय जटाना, अशोक अरोड़ा, देवेंद्र पाल सिंह आदि।

