आगरा,: डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में अभिभावकों के बीच आयोजित क्रिकेट मुकाबले ने खेल, टीम वर्क और सामुदायिक जुड़ाव का अद्भुत उदाहरण पेश किया। स्कूल द्वारा आयोजित इस फैमिली क्रिकेट कार्निवल में अभिभावकों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया, जिससे मैदान पर हर चौका, छक्का और विकेट तालियों की गूंज के साथ उत्सव का माहौल बना रहा।

विद्यालय के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए. के. सिंह ने कहा, “यह देखकर अत्यंत हर्ष होता है कि हमारे अभिभावकों ने इस आयोजन को इतना सफल बनाया। खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि टीम वर्क, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना सिखाता है। हमारा उद्देश्य है कि डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल ऐसे मंच प्रदान करे, जहाँ अभिभावक, शिक्षक और बच्चे मिलकर एक मजबूत और खुशनुमा समुदाय का निर्माण कर सकें।”
प्रधानाचार्या राखी जैन ने कहा, “आज मैदान पर अभिभावकों का उत्साह और ऊर्जा देखकर स्पष्ट होता है कि बच्चों के समग्र विकास में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी कितनी महत्वपूर्ण है। यह आयोजन हमारी ‘वन फैमिली’ भावना को भी दर्शाता है। अभिभावकों को अपनी दैनिक व्यस्तताओं से हटकर खेल का आनंद लेने और बचपन की यादें ताजा करने का यह सुनहरा अवसर मिला।”
अभिभावकों ने भी इस पहल का खुले दिल से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि विद्यालय परिवार के साथ संबंधों को मजबूत करने का उत्सव था।
विजेता टीम के अभिभावकों – भुवनेश, रणजीत चौधरी, ज्ञानेन्द्र शर्मा, शुभम शर्मा, ओमपाल शर्मा, मुकेश कुमार, आयुष त्यागी, रिहान खान, रवींद्र और हरेंद्र निगम को प्रधानाचार्या राखी जैन ने ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्लेयर ऑफ द मैच रहे शुभम शर्मा।
इस अवसर पर विद्यालय के डीन एडमिनिस्ट्रेटर चंद्रशेखर डैंग, डॉ. मुकेश राय, अक्षत सिंह, रश्मि सिंह, दीपा शर्मा, प्रियंका सिंह, अश्मित कौर सहित शिक्षकगण उपस्थित थे। मैच का संचालन सौम्या मिश्रा और अंकित कुमार ने किया।
यह आयोजन न केवल खेल का उत्सव था, बल्कि डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के अभिभावक और शिक्षक समुदाय को एक साथ लाने का सफल प्रयास भी साबित हुआ।
#MPSWorldSchool #FamilyCricketCarnival #ParentsInAction #TeamSpirit #SchoolCommunity #SportsWithJoy #ParentPower #CricketFever #OneFamilyOneTeam #AgraEvents #SchoolFun #HealthyCompetition #JoyAndPassion #SchoolLife #CommunityCelebration #FamilyFunDay #ChampionParents #MPSCricketDay

