अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचे। उनका स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। प्रधानमंत्री यहां से सेना के हेलिकॉप्टर द्वारा साकेत कॉलेज पहुंचेंगे। इसके बाद वे राम जन्मभूमि तक लगभग डेढ़ किलोमीटर का रोड शो करेंगे।

