चेन्नई: Tamil Nadu में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक Bharatiya Janata Party (BJP) ने अभिनेता से राजनेता बने Vijay और उनकी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) के सामने गठबंधन का एक बड़ा प्रस्ताव रखा है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, BJP ने TVK प्रमुख विजय को तमिलनाडु का डिप्टी मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया है, बशर्ते National Democratic Alliance (NDA) आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करे।
सूत्रों के मुताबिक प्रस्तावित सीट बंटवारे के तहत BJP ने TVK को करीब 80 सीटें देने का भी प्रस्ताव रखा है। बताया जा रहा है कि चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह गठबंधन होता है तो राज्य की चुनावी तस्वीर बदल सकती है, क्योंकि तमिलनाडु की कई सीटों पर मामूली वोट शेयर का अंतर भी नतीजे तय कर देता है।
सूत्रों का यह भी कहना है कि विजय की नजर मुख्यमंत्री पद पर भी है, जो दोनों पक्षों के बीच बातचीत का एक अहम मुद्दा बना हुआ है।

