उत्तर प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41,424 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भर्ती प्रक्रिया के लिए अब तक 7 लाख से अधिक उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसंबर निर्धारित है।
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अधिकारियों को उम्मीद है कि अंतिम दिन तक यह संख्या 20 लाख से अधिक पहुँच सकती है।
18 नवंबर से शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया
भर्ती बोर्ड ने 18 नवंबर को ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। साथ ही, वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) को अनिवार्य किया गया था। होमगार्ड बनने के लिए युवाओं में इस बार काफी उत्साह देखा जा रहा है, जिसका प्रमाण लगातार बढ़ती आवेदन संख्या है।
ऐसे होगी चयन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को निम्न चरणों से गुजरना होगा—
-
लिखित परीक्षा
-
शारीरिक मानक परीक्षा (PST)
-
दस्तावेजों का परीक्षण
-
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
इन सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों के आधार पर जिलेवार मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और अंतिम चयन किया जाएगा।

