आगरा, पुलिस कमिश्ररेट आगरा में आज Student Police Experiential Learning (SPEL) Programme के द्वितीय चरण की प्रगति की समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (नियमन एवं प्रशिक्षण) उत्तर प्रदेश श्री एम. वी. एनी देव मुन्नार, पुलिस कमिश्रर आगरा श्री दीपक कुमार, अपर पुलिस आयुक्त श्री रामबदन सिंह, पुलिस उपायुक्त नगर श्री सोनम कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के सहयोग से किया गया। SPEL कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों को पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कराने हेतु पुलिस लाइन, साइबर थाना, महिला हेल्पलाइन यूपी-112, नारकोटिक्स और मीडिया सेंटर का भ्रमण कराया गया। प्रशिक्षण में अपराध अनुसंधान, साइबर क्राइम, मानवत्करी, कानून व्यवस्था और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान दिया गया।
अपर पुलिस महानिदेशक ने छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं और पुलिस के बीच पुल का कार्य करते हैं। छात्रों ने बताया कि प्रशिक्षण से पहले उनके मन में पुलिस विभाग को लेकर कई नकारात्मक धारणाएँ थीं, लेकिन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली, अनुशासन और केस हल करने की प्रक्रिया को नजदीक से देखा और सराहा।
SPEL कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में पुलिस-जनसहयोग को मजबूत करना और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

