
इस अवसर पर मुख्य रूप से महमूद खान, नेशनल ज्वाइंट कॉर्डिनेटर, अल्पसंख्यक विभाग (AICC) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर एक साथ रोज़ा इफ़्तार किया।
कार्यक्रम के दौरान आपसी एकता, भाईचारे और देश में अमन-चैन की दुआ की गई। रमज़ान के इस पवित्र महीने में ऐसे आयोजनों को समाज में सद्भाव और मेल-मिलाप का प्रतीक बताया गया।
इस अवसर पर सलमान प्रतापगढ़ी और अनवर अनीस भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने रमज़ान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि रोज़ा हमें सब्र, इंसानियत और आपसी मोहब्बत का पैगाम देता है।
कार्यक्रम का समापन दुआ के साथ हुआ, जिसमें देश की तरक्की और समाज में भाईचारे की कामना की गई।

