आगरा। प्राथमिक विद्यालय बालूगंज में आरटीई (Right to Education) अधिनियम के अंतर्गत एक रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान कुल 35 अभिभावकों ने संपर्क कर जानकारी प्राप्त की।
इनमें से 17 पात्र बच्चों के अभिभावकों ने अपने बच्चों के आरटीई की धारा 12(1)(C) के अंतर्गत निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कराई।
कैंप में उपस्थित सभी अभिभावकों को उनके वार्ड में स्थित रिक्त सीटों वाले विद्यालयों की जानकारी भी दी गई। साथ ही उन्हें पंपलेट वितरित किए गए, ताकि वे अपने क्षेत्र के अन्य अभिभावकों को भी आरटीई योजना के बारे में जागरूक कर सकें और अधिक से अधिक पात्र बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराया जा सके।
आयोजकों ने अभिभावकों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए समय रहते पंजीकरण अवश्य कराएं।

