मुंबई से एक दुखद समाचार सामने आया है। बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान की मां परवीन खान का बुधवार, 8 अप्रैल को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज जारी था।
जरीन खान अपनी मां के बेहद करीब थीं। वह अक्सर उनकी सेहत को लेकर चिंतित रहती थीं और फैंस से उनके लिए दुआ करने की अपील भी करती थीं। मां के निधन से अभिनेत्री और उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
परिवार द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस साल की शुरुआत में परवीन खान की तबीयत में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन बाद में उनकी हालत फिर बिगड़ गई। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
इस खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है और फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

