
शबाना खंडेलवाल ने नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट
नई दिल्ली। महिला सशक्त सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री शबाना खंडेलवाल ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों, महिला सशक्तिकरण और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

