आगरा: आज गुरुवार को शाही जामा मस्जिद, आगरा में केंद्रीय रुईयत-ए-हिलाल कमेटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें चांद देखने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। शहर में मौसम बादलों से घिरा रहा, जिसके कारण चांद नजर नहीं आ सका।
साथ ही, देश के किसी भी हिस्से से चांद दिखाई देने की कोई प्रमाणिक (शरीयत के अनुसार) सूचना प्राप्त नहीं हुई। इस पर कमेटी ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि आज रमजान का 29वां रोजा पूरा हुआ है और कल शुक्रवार को रमजान का 30वां रोजा रखा जाएगा।इस तरह ईद-उल-फितर, इंशाअल्लाह 21 मार्च, शनिवार को मनाई जाएगी।केंद्रीय कमेटी ने इस मौके पर तमाम मुस्लिम समाज को ईद-उल-फितर की अग्रिम मुबारकबाद दी और देश में अमन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ की।

