आगरा।पांच दिवसीय दीपोत्सव के अंतर्गत सोमवार की पावन रात को जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर भक्तिभाव, प्रकाश और पुष्पों की सुगंध से आलोकित हो उठा। दीपों की पंक्तियों से जगमगाते मंदिर में श्याम बाबा का स्वर्णिम श्रृंगार और पुष्पों से सजा भव्य फूल बंगला श्रद्धालुओं के लिए दिव्य आकर्षण का केंद्र बना।

दीपोत्सव की श्रृंखला में दीपावली के अवसर पर मंदिर में श्रद्धा और सौंदर्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर दीपों की जगमगाहट और पुष्पों की मनमोहक खुशबू से महक उठा। भक्तिभाव में डूबे श्रद्धालु दीपदान करते हुए “श्याम नाम” का गुणगान करते रहे।
अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि दीपावली पर्व पर श्याम बाबा का विशेष स्वर्णिम श्रृंगार किया गया, जिसमें बाबा ने पुष्पमालाओं से सुसज्जित भव्य पोशाक धारण की। श्रृंगार एवं पोशाक सेवा राकेश गर्ग, फूल बंगला सेवा गौरव बंसल, दीपोत्सव सेवा अमित गोयल, इत्र सेवा मनीष गोयल एवं विमल गोयल, तथा लाइटिंग सेवा मंदिर ट्रस्ट की ओर से समर्पित की गई।
मंदिर में दीपमालिका सजाए जाने के बाद भक्तों ने संध्या आरती में भाग लिया। भजनों की मधुर स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालु “श्याम तेरा दीवाना आया है दर पे तेरे” और “तेरे दर पे आ गया हूं खाटू नंद के लाल” गाते हुए भक्ति रस में डूबे। पूरा मंदिर परिसर दीपों की झिलमिलाहट और पुष्पों की महक से नहाया नजर आया।
श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के चरणों में दीप अर्पित कर परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर संजय अग्रवाल, विकास गोयल, विपिन बंसल, हेमेंद्र अग्रवाल सहित अनेक भक्त मौजूद रहे।
#KhatuShyam #DiwaliCelebration #AgraNews #ShyamBaba #Deepotsav #FlowerDecor #DivineCelebration #TempleFest #Spirituality #FestiveLights #TimesOfTAJ #AgraEvents #BhaktiRas #TempleDecoration #GoldenAdornment

