आगरा। थाना पर्यटन कमिश्नरी की पुलिस ने ताजमहल आने वाले पर्यटकों को महंगे होटलों में खाना खिलवाने और सामान खरीदवाने के लिए दबाव बनाने वाले छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपितों में शामिल हैं:
-
इमरान कुरैशी, पुत्र अशफाक कुरैशी, निवासी 26/60ई कोल्हाई, थाना ताजगंज, उम्र लगभग 30 वर्ष।
-
हिमांशु राठौर, पुत्र शिशुपाल राठौर, निवासी तेलीपाड़ा, थाना ताजगंज, उम्र लगभग 19 वर्ष।
-
चांद, पुत्र नन्ना, निवासी 27/13 तेलीपाड़ा, थाना ताजगंज, उम्र लगभग 28 वर्ष।
-
माता प्रसाद, पुत्र रामनारायण, निवासी नगला डींग, थाना ताजगंज, उम्र लगभग 46 वर्ष।
-
प्रेमसागर, पुत्र सुनहरीलाल, निवासी 26/2 ताजनगरी फेस 1, थाना ताजगंज, उम्र लगभग 40 वर्ष।
-
राहुल राजपूत, पुत्र सत्यप्रकाश, निवासी 12/93बी शेख बुलाकी, थाना ताजगंज, उम्र लगभग 40 वर्ष।
पुलिस ने बताया कि ये आरोपित अमरविलास बैरियर और शिल्पग्राम बैरियर पर पर्यटकों को परेशान कर महंगे होटल और दुकानों में खर्च करवाने का दबाव बना रहे थे।
अभियुक्तों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में चालान किया गया है।
थाना पर्यटन कमिश्नरी ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ऐसे तत्वों पर कड़ी निगरानी जारी रहेगी।

