लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने बीएड पास परिषदीय शिक्षकों के लिए छह महीने का ब्रिज कोर्स आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह कोर्स राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के माध्यम से ऑनलाइन कराई जाएगी।
शासन ने इसके लिए विस्तृत समय-सारिणी भी जारी कर दी है। इच्छुक शिक्षक 1 से 15 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण का पहला चरण दिसंबर 2025 से 30 मई 2026 तक चलेगा।
यह कदम सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत उठाया जा रहा है। कोर्ट ने कक्षा 1 से 5 के लिए बीएड अर्हता को अमान्य कर दिया था, जिससे लाखों शिक्षक अब इस नए प्रशिक्षण से गुजरेंगे। कुल 69,000 भर्ती में शामिल करीब 30,000 बीएड शिक्षकों के लिए यह कोर्स अनिवार्य होगा।

