आगरा। देश के प्रमुख टेस्ट-प्रेप संस्थानों में से एक, इंदौर स्थित स्टालवार्ट ने आगरा के देवनगर, खंदारी क्षेत्र में अपना नया इंस्टीट्यूट लॉन्च किया। रविवार को मुख्य अतिथि और आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर ने फीता काटकर संस्थान का औपचारिक शुभारंभ किया।

महापौर हेमलता दिवाकर ने कहा, “स्टालवार्ट जैसे प्रतिष्ठित संस्थान का आगरा में आगमन शहर के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम है। आज के प्रतिस्पर्धी दौर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। यह संस्थान कम शुल्क में उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग उपलब्ध कराकर समाज के सभी वर्गों के छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर देगा। मुझे विश्वास है कि यहाँ से पढ़ने वाले छात्र राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और आगरा का नाम रोशन करेंगे।”
उन्होंने यह भी कहा कि सेल्फ-स्टडी सेंटर जैसी सुविधा छात्रों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी, क्योंकि यह अनुशासित और केंद्रित अध्ययन का वातावरण प्रदान करती है।
स्टालवार्ट आगरा एवं अर्बनट्रैक्ट एजुकेशन के निदेशक देवांश भट्ट ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा समाज के हर वर्ग तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि स्टालवार्ट पहले से ही CAT, IPMAT, GMAT, CRT, CUET, बैंकिंग परीक्षाएँ और AI Learning के क्षेत्र में विश्वसनीय नाम है और अब आगरा के छात्रों को भी इसका लाभ मिलेगा।
संस्थान के वरिष्ठ सदस्य देवाशीष शर्मा ने बताया कि नए केंद्र में स्थापित सेल्फ-स्टडी सेंटर में एक साथ 50 से अधिक छात्र अध्ययन कर सकेंगे। यह सुविधा छात्रों को बेहतर ध्यान, अनुशासन और लगातार सीखने का वातावरण प्रदान करेगी।
उद्घाटन समारोह में इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष मधुसूदन भट्ट, महासचिव अजय शर्मा, कन्वीनर बृजेश शर्मा, राष्ट्र सेविका समिति की मीनाक्षी ऋषि, एडवोकेट अमिता, करण पाराशर, खुशी सारस्वत, रामप्रकाश शर्मा, रजत शर्मा, भारत रतन, मेंका सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
स्टालवार्ट आगरा केंद्र अब MBA प्रवेश परीक्षा (CAT आदि) और बैंकिंग परीक्षाओं की विशेष कोचिंग संचालित करेगा। संस्थान का उद्देश्य आगरा और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को करियर में नई ऊँचाइयाँ प्रदान करना है।
#StalwartAgra #NewInstitute #CareerDevelopment #AgraEducation #TestPrep #CATPreparation #IPMAT #GMAT #BankingExams #CUET #SelfStudyCenter #StudentSuccess #QualityEducation #AffordableCoaching #YouthEmpowerment #AgraStudents #EducationForAll #SkillDevelopment #LearningCenter #AcademicExcellence #TimesOfTAJ

