आगरा | खेल समाचार
आगरा के खेल जगत के लिए गर्व की बात है कि वरिष्ठ फुटबॉल प्रशासक सुरेंद्र सिंह चौहान (बिल्लू चौहान) को वेटरन्स फुटबॉल फेडरेशन इंडिया का जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी अदनान अली द्वारा अध्यक्ष चंद्रशेखर रघुरमन अय्यर की सहमति से की गई।
15 वर्षों का अनुभव, खेल प्रबंधन में मजबूत पकड़
सुरेंद्र सिंह चौहान (बिल्लू चौहान) पिछले करीब 15 वर्षों से आगरा रीजन फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं और उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के एग्जीक्यूटिव मेंबर भी हैं।
उनकी देखरेख में दर्जनों प्रदेशीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया जा चुका है। इनमें प्रमुख रूप से—
ऑल इंडिया प्राइज मनी फुटबॉल चैंपियनशिप
सीनियर वुमेन नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप
जूनियर एशिया कप (10 देशों की भागीदारी)
दिसंबर 2025 में आयोजित नेशनल सीनियर मेन्स फुटबॉल चैंपियनशिप (संतोष ट्रॉफी)
प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ
उनकी इस नियुक्ति से उत्तर प्रदेश के वेटरन्स खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के अवसर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही फेडरेशन द्वारा उन्हें आगे और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी जा सकती हैं।
खुशी की लहर, बधाइयों का तांता
इस उपलब्धि पर मोहम्मद शाहिद (महासचिव, उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ), हरि सिंह यादव (अध्यक्ष, आगरा ओलंपिक संघ), आरएसओ संजय शर्मा, समाजसेवी अशोक रेना सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

