आगरा।ताजमहल में घूमने आए एक पर्यटक का मोबाइल फोन खो जाने के बाद ताज सुरक्षा पुलिस ने ईमानदारी और तत्परता का परिचय देते हुए उसे मात्र 30 मिनट में खोजकर वापस लौटा दिया।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बलरामपुर निवासी मोहम्मद इमरान मंगलवार को ताजमहल घूमने आए थे। भ्रमण के बाद शाम लगभग 4:00 बजे जब वे पश्चिमी पार्किंग की ओर जा रहे थे, तो बैटरी चालित गोल्फ कार्ट में अपना ₹20,000 कीमत का मोबाइल फोन भूल गए।
गोल्फ कार्ट के सुपरवाइजर राधेलाल को जब फोन मिला तो उन्होंने तत्काल इसे ताजमहल पश्चिमी पार्किंग पर ड्यूटी कर रहे उपनिरीक्षक शिवराज सिंह को सौंप दिया। उपनिरीक्षक ने इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा तिलक राम भाटी को दी, जिन्होंने टीम को पर्यटक की तलाश में लगाया।
रेडियो अनाउंसमेंट, सीसीटीवी फुटेज और आरटी सेट संदेशों की मदद से मात्र आधे घंटे में पर्यटक को ढूंढ लिया गया। पहचान सत्यापित होने के बाद मोबाइल सुरक्षित रूप से उन्हें लौटा दिया गया।
मोहम्मद इमरान ने ताज सुरक्षा पुलिस की ईमानदारी और तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम में
उप निरीक्षक शिवराज सिंह,उप निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव,मुख्य आरक्षी विजय प्रताप,आरक्षी भानवेद्र सिंह,महिला आरक्षी खुशबू
सम्मिलित रहीं।
#TajMahal #AgraNews #TajSecurityPolice #TouristHelp #HonestPolice #UPPolice #AgraTourism #GoodDeed #TajSafety #TouristService #IncredibleIndia #TajMahalSecurity #TajCity #TouristExperience #AgraUpdates #PoliceInAction #LostAndFound #TourismIndia #ProudOfPolice

