आगरा। असम से ताजमहल घूमने आए प्रदीप दास (65 वर्ष) पश्चिमी निकास द्वार के पास भीड़ अधिक होने के कारण अपने साथियों से बिछड़ गए। उनके साथी फोटो खींचते रहे और प्रदीप अकेले निकास द्वार पर अपने समूह को खोजते रहे।
दिल के मरीज होने के कारण प्रदीप दास काफी परेशान हो गए, जिसके बाद उन्होंने पश्चिमी प्रवेश द्वार पर स्थित थाना ताज सुरक्षा की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) के आरक्षी आशु को अपने बिछड़ने की सूचना दी।
सूचना मिलते ही QRT प्रभारी ने उच्च अधिकारियों के निर्देशन में सीसीटीवी फुटेज, रेडियो अनाउंसमेंट, आरटी सेट मैसेज और जवानों के सक्रिय प्रयासों के माध्यम से तुरंत खोज अभियान शुरू किया।
केवल 25 मिनट में प्रदीप को उनके साथियों से मिलवा दिया गया। प्रदीप ने अपने मित्रों से मिलने के बाद आगरा पुलिस की तत्परता और सहायता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
खोज अभियान में शामिल पुलिस टीम
-
उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल
-
आरक्षी आशु
-
महिला आरक्षी रीतू

