आगरा। “ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” के अंतर्गत ताजमहल के पश्चिमी द्वार पर इंग्लैंड से आए पर्यटकों का ताज सुरक्षा पुलिस ने शानदार और गर्मजोशी भरे अंदाज़ में स्वागत किया।
श्रीमान पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में, श्रीमान एसीपी ताज सुरक्षा के नेतृत्व और थाना ताज सुरक्षा के पर्यवेक्षण में त्वरित प्रतिक्रिया दल ने “अतिथि देवो भव:” और “वसुधैव कुटुंबकम” की भारतीय परंपरा को आत्मसात करते हुए पर्यटकों के साथ मित्रवत संवाद स्थापित किया। टीम ने पर्यटकों को सुरक्षित और सुखद वातावरण प्रदान किया और ताजमहल के ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया।
इस अवसर पर पर्यटकों ने भारतीय आतिथ्य और पुलिस की मित्रवत भूमिका की खुले दिल से सराहना की।
पुलिस टीम में शामिल:
-
उप निरीक्षक शुभम वर्मा
-
आरक्षी दुर्गेश
-
महिला आरक्षी प्रीति

