पर्यटकों को सुरक्षित एवं सुखद वातावरण उपलब्ध कराने के लिए टीम सक्रिय
पुलिस आयुक्त आगरा के कुशल निर्देशन में थाना ताज सुरक्षा पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति” एवं “ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” अभियान के तहत देश–विदेश से आने वाले पर्यटकों को सुरक्षित, सरल और सहज वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।
टीम लगातार ताजमहल आने वाले पर्यटकों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय आगंतुकों का मार्गदर्शन कर रही है, जिससे वे बिना किसी असुविधा के ऐतिहासिक धरोहर का भ्रमण कर सकें।

अभियान के तहत पुलिस कर्मियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, हेल्पडेस्क सहायता, गाइडलाइन्स की जानकारी तथा किसी भी प्रकार की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

अभियान में तैनात प्रमुख अधिकारी एवं कर्मी:
-
उप निरीक्षक शिवराज सिंह
-
आरक्षी दुर्गेश कुमार
-
महिला आरक्षी प्रीति
-
क्विक रिस्पांस टीम, थाना ताज सुरक्षा
-
पुलिस कमिश्नरेट, आगरा
ताज सुरक्षा पुलिस का यह प्रयास आगरा आने वाले पर्यटकों के अनुभव को और अधिक सुरक्षित, सुखद एवं यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

