छात्र अपनी पसंद की भाषा चुन सकेंगे, पीएम मोदी से प्रेरित होकर शामिल की गई भाषाएं
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब तमिल, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु, मराठी और बंगाली जैसी भाषाएं भी पढ़ाई जाएंगी। यह घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी तमिल संगमम के दौरान की।
मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर सरकार ने इन भाषाओं को व्यावसायिक शिक्षा में शामिल किया है।” इस पहल के तहत, छात्र अपनी पसंद की कोई भी भाषा चुन सकेंगे।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य छात्रों को बहुभाषी शिक्षा प्रदान करना और उन्हें विभिन्न भाषाओं में दक्षता हासिल करने का अवसर देना है, जिससे वे भविष्य में व्यवसायिक और अंतरराष्ट्रीय अवसरों का पूरा लाभ उठा सकें।

