कन्नौज। जिले के गुरसहायगंज कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर स्थित बुलबुल बिल्डिंग के पीछे मदरसा अलजामेअतुल रजबिया मजहरूल उलूम का सालाना जलसा आगामी 30 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी फर्रुखाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाजी तहसीन सिद्दीकी ने दी।

हाजी तहसीन सिद्दीकी ने बताया कि इस अवसर पर रजाये मुस्तफा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से प्रसिद्ध उलेमा व वक्ता शिरकत करेंगे। जलसे की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जलसे में दीनी तकरीरों के साथ-साथ मदरसे में हिफ्ज मुकम्मल करने वाले छात्रों की दस्तारबंदी का विशेष आयोजन किया जाएगा।
जलसे में शिरकत करने वाले प्रमुख उलेमा में यूके से अल्हाज डॉ. फरोगुल कादरी, मध्य प्रदेश से सैय्यद आदिल मियां, प्रतापगढ़ से डॉ. आसिफ रजा सैफी, कानपुर से इसराईल अख्तर मसऊदी, दिल्ली से महबूब जफर और झारखंड से समीम फैजी शामिल हैं। इसके अलावा मदरसे के सभी अध्यापक भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में हाजी बजीरूहीन, कमालगंज, भोजपुर विधानसभा के पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, छिबरामऊ विधानसभा के पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, भोजपुर विधानसभा प्रभारी अरशद जमाल सिद्दीकी, कमालगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी, कमालगंज क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य जुनैद सिद्दीकी सहित अनेक गणमान्य लोग शिरकत करेंगे।

