आगरा: शारदा वर्ल्ड स्कूल अर्ली लर्निंग सेंटर के नन्हे विद्यार्थियों ने हाल ही में एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण के तहत गुरुद्वारा साहिब का दौरा किया। इस दौरान बच्चों ने सिख धर्म की परंपराओं, भक्ति और सेवा भाव के बारे में जानकारी प्राप्त की और गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारत की विविध संस्कृति, धार्मिक सहिष्णुता और एकता के मूल्यों से परिचित कराना था। बच्चों ने कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन सुना और ‘लंगर सेवा’ की भावना को समझा, जिससे उनमें आदर और करुणा के भाव विकसित हुए।
डॉ. गरिमा यादव, निदेशक ई.एल.सी., ने कहा, “ऐसे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भ्रमण बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा तभी सार्थक होती है जब उसमें संस्कारों का समावेश हो।”
सह-संस्थापक सुश्री प्रियंका गुप्ता ने कहा, “ऐसे holy visits बच्चों को विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं की समझ देते हैं। यह अनुभव उन्हें संवेदनशील, सहिष्णु और सामाजिक दृष्टि से जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करता है।”
शारदा वर्ल्ड स्कूल अपने मूल मंत्र “शिक्षा के साथ संस्कार” पर चलते हुए विद्यार्थियों को न केवल ज्ञान प्रदान करता है, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति की जड़ों से जोड़ने का कार्य भी करता है।

