उर्स रमजान शाह दादा मियां के मेले में मुकाबला ए कव्वाली का हुआ आयोजन

सहावर। कस्बा में उर्स रमजान शाह दादा मियां के मेले में मुकाबला ए कव्वाली का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत ने फीता काटकर किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान एवं सभासद मौजूद रहे। इस मौके पर नाशी खान ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि उर्स के पांच दिन धार्मिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कव्वाली और दंगल का आयोजन मेला ग्राउंड में किया जा रहा है यह उर्स व मेला हिंदू – मुस्लिम एकता एवं प्रेम की एक अनूठी मिसाल है जो अभी तक बनी हुई है। संबोधन के बाद कव्वालों ने कार्यक्रम में शमां बांधा।कस्बे के मेले में मौजूद पंडाल में मशहूर कव्वाल परवाज़ वारसी व सनम वारसी के बीच मुकाबला-ए- कव्वाली का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। कव्वालों ने अपने कलाम में कहा सारा जहां ले लो मदीना मुझे दे दो। दिल में बसी हो मुहब्बत रसूल की।

रब से प्यारे नबी की मुलाकात है, ख्वाजा ओ मेरे ख्वाजा। आज तकदीर से आने दो। मुझे इसका गम नही बदल गया जमाना, मुझे अजमेर जाने दो। इन कव्वालियों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान ने आए कव्वाल परवाज़ वारसी व मोहतरमा कव्वाल सनम वारसी एवं समस्त सभासदों को फूलों की माला डालकर शॉल उड़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में देर रात तक लोग उत्साह के साथ मौजूद रहे। कव्वालों का उत्साहवर्धन करते रहे। कार्यक्रम के आयोजकों ने कव्वालों को पुरस्कृत किया।
इस मौके पर नगर पंचायत सदस्य गण रामकिशोर वार्ष्णेय, मौ0 हासिम सैफी, सुमित कुमार,मोहम्मद हनीफ, राकेश कुमार वार्ष्णेय, शिव कुमार,बौबी फारूकी, मो0 असलम कुरैशी,फैसल खान, मुशीर अहमद कुरैशी के अलावा अनिल गुप्ता ,रुस्तम कुरैशी, सचिन गुप्ता,विष्णु कुमार,नदीम खान,सरताज अली,यासीन खान,इस्लाम नबी,अजहर बेग,जावेद खान,आमिर खान,शावेज़ अहमद,मुर्तजा बेग,सरताज कुरैशी,ताहिर अली खां, साकेब कुरैशी,संजीव कुमार,असगर अली आदि लोग मौजूद थे।

