अन्य

आज ताजमहल सहित सभी स्मारकों रहेगी फ्री एंट्री नहीं लगेगा टिकिट जानिए क्यों

आगरा। वर्ल्ड हेरिटेज डे के मौके पर हर साल की तरह इस बार भी को सभी पर्यटकों के लिए संरक्षित स्मारकों का प्रवेश फ्री रहेंगा। इन स्मारकों में ताजमहल ,आगरा किला, सिकंदरा ,फतेहपुर सीकरी एत्माद्दौला शामिल हैं। सुबह 6 बजे से प्रवेश शुरू होगा। जो पूरी तरह निशुल्क रहेगा। इस बारे में और जानकारी देते हुए एएसआई आगरा सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि हर साल धरोहर सहज ने और नई पीढ़ी को विरासत बचाने का संदेश देने के लिए विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है।

इस दिन सभी स्मारकों में पर्यटकों की एंट्री फ्री रहेगी। इसके साथ ही बच्चों को स्मारकों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा है। लोगों को जागरूक करने के लिए बैनर भी लगाए जाएंगे। जिसके जरिए पर्यटकों से अपील है कि वे स्मारकों को खुरचें नहीं। स्मारकों पर नाम भी नहीं लिखें। स्मारकों के पत्थरों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएं। उन्होंने कहा है कि स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने में सहयोग करें।