आगरा। ऑल माइनॉरिटी, सोशल एंड वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जत्थेदार सरदार दलजीत कथूरिया के निधन की खबर से संगठन में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर संगठन के ताजगंज स्थित ज्योति नगर कार्यालय पर एक शोक सभा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी यूसुफ कुरैशी ने की।
सभा में कथूरिया जी के चित्र के समक्ष मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
हाजी यूसुफ कुरैशी ने कहा कि “कथूरिया जी के देहांत से संगठन को जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं। उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए समाज हित और संगठन में जो अमिट छाप छोड़ी, उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।”
शोक सभा में हाजी रमजान उसमानी,जे.पी. आंवराय,दिलशाद रज़ा,हाजी पठान,
सलविन डेविड,बसपा नेता मोहम्मद रिज़वान विशेष तौर पर मौजूद रहे।

