आगरा, डॉ० एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के अतुल्य भारत सांस्कृतिक सभागार में वृद्धजन दिवस को दादा-दादी दिवस के रूप में अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और प्रेम के साथ मनाया गया। यह आयोजन भारतीय संस्कृति में निहित परिवार की जड़ों के प्रति सम्मान और आदर का सजीव प्रतीक बन गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दादा-दादी के सम्मान में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। उन्होंने भावपूर्ण अभिनय और गीतों के माध्यम से बताया कि दादा-दादी परिवार के लिए एक विशाल छायादार वृक्ष समान हैं, जो निस्वार्थ प्रेम और जीवन के अनुभवों से सभी को शीतलता प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर मंच पर आए दादा-दादी ने भी अपने हुनर से सबका दिल जीत लिया। किसी ने मधुर गीत सुनाए, तो किसी ने हास्य कविताएँ और जीवन के अनुभव साझा किए। सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस पीढ़ी संगम ने यह साबित कर दिया कि हुनर और उत्साह कभी बूढ़ा नहीं होता।

विद्यालय के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए. के. सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि दादा-दादी परिवार की जड़ों के साथ-साथ संस्कृति और मूल्यों के जीवंत वाहक हैं। उनका अनुभव और ज्ञान जीवन को दिशा देने वाला प्रकाशस्तंभ है।
अभिभावकों ने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉ० एमपीएस वर्ल्ड स्कूल वह शिक्षालय है जहाँ शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को भी प्राथमिकता दी जाती है। आधुनिक डिजिटल युग में ऐसे आयोजन बच्चों को परिवार और परंपरा के महत्व से जोड़ते हैं।
प्रधानाचार्या राखी जैन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि दादा-दादी का जीवन ज्ञान का वह अमृत-स्रोत है, जिससे बच्चे जीवन की सच्ची शिक्षा ग्रहण करते हैं। उन्होंने माता-पिता से आग्रह किया कि वे दादा-दादी और पोते-पोतियों के संबंधों को और सुदृढ़ बनाएं।
इस अवसर पर डीन एडमिनिस्ट्रेशन चंद्रशेखर डैंग, दीपा शर्मा, रिचा कुलश्रेष्ठ, प्राची यादव, दिव्या खंडेलवाल, अंकित कुमार, अंशु गोयल, मीनाक्षी शर्मा, रिंपी कक्कड़, चरणजीत कौर, यशी कौशिक, पूजा शर्मा, प्रीति खन्ना, पूजा सिंह, दिव्या पंजवानी, रिचा जसूजा, कृति चड्ढा, दीया जैन, नताशा अग्रवाल, पूनम शर्मा और भावना जादौन सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
मंच संचालन अविघ्न यादव, आरोही यादव और कृष्णा लालवानी ने किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
#AgraNews #MPSWorldSchool #GrandparentsDay #VridhaJanDiwas #IndianCulture #RespectForElders #EducationWithValues #SchoolEvent #DrMPSWorldSchool #AgraEducation

