नगर पालिका सोरों द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर पत्रकारों को किया सम्मानित
कासगंज । प्रन्तीय मेला मार्गशीर्ष महोत्सव के समापन के अवसर पर नगर पालिका परिषद सोरों के चेयरमैन द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतीक चिन्ह भेंटकर पत्रकारो को सम्मानित किया गया। सर्व प्रथम मंच पर उपस्थित एडीएम दिग्गविजय प्रताप सिंह,एसडीएम व मेला मजिस्टेंट संजीव कुमार सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे एवं एसडीएम अधिशासी अधिकारी सोरों हर्षिता देवडा व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा0 प्रभाकर पारासरी के संयुक्त रूप से मां शारदे की छवि चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पण कर किया गया।

कार्यक्रम में पधारे भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। समाज में उसका बहुत महत्व पूर्ण योगदान है। वही कार्यक्रम मे पधारे जिला सूचनाधिकारी मिथिलेश कुमार ने पत्रकारो के जोखिम भरे कार्य की सरहना करते हुऐ , उत्साहवर्धन किया। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने मंच को सम्बोधित करते हुऐ। तीर्थ सूकरक्षेत्र की विस्तार पूर्वक जानकारी दी और कहा कि गंगा मैया वराह भगवान का छवि चित्र जिस घर में लगता है उस घर का वस्तु दोष खत्म हो जाता है। वही एसडीएम अधिशासी अधिकारी हर्षिता देवडा ने कहा कि मीडिया समाज का आयना है।

कार्यक्रम में पधारी भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सांतुना पाराशर ने मंच को सम्बोधित करते हुऐ पत्रकार जगत पर प्रकाश डाला। जो बडे जोखिम से गुजरते हुऐ खबरे एकत्रित करके समाज को दर्शता हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहै डा0 प्रभाकर पाराशरी ने कार्यक्रम में पधारे सभी आगंतुकों का अभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन एनयूजेआई के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रम पाण्डेय ने किया। वही आयोजन की व्यवस्थाओ का निर्वाह करते हुऐ एनयूजेआई कासगंज के जिला अध्यक्ष मनोज पाराशर ने सहयोग प्रदान किया।

नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे एवं एसडीएम अधिसाशी अधिकारी हर्षिता देवडा ने प्रतीक चिन्ह डायरी भेंट कर समुचे पत्रकारो को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पधारे रेड हैन्डेड समाचार पत्र के जिला संवाददाता अश्वनी महेरे व जिला सह संवादाता गौरव मौर्य ने मंचासीन अतिथियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर व पटका उडाकर सम्मान किया। इस अवसर पर मंचासीन पत्रकार श्रीकृष्ण शरदद ,डा0 विनय ,प्रमिला ओबराय, अजेंद्र शर्मा,रामप्रकाश शास्त्री, दिलीप सक्सेना मौजूद रहै।
वही वरिष्ठ पत्रकार फहीम अखतर , अमित तिवारी, आरेन्द्र यादव,नूरुल इस्लाम,अशोक शर्मा, विजय दास मौर्य, विशाल क्षत्रिय, प्रशान्त सोनी , आयुश भारद्धाज,प्रधान लिपिक जयप्रकाश दुबे व पंकज भार्गव ,प्रदीप महेश्वरी,अरविंद कुमार एडवोकेट ,वसीम कुरैशी ,योगेन्द्र कुमार ,अनुज गुप्ता, विजय पुण्डीर ,राधेश्याम गौतम, भास्कर चतुर्वेदी , संजय सिंह, रंजीत राय,शशिराज भारद्धाज, आदित्या काकोरिया, सविता गुप्ता , सीमा शाक्य,रामगोविन्द महेरे, रामदर्शन महेरे, आकाश महेरे, शैलेन्द्र महेरे,मोहन पसनावत, दीपक तिवारी, सचिन कुमार, दीपक पाराषर,सचिन उपाध्याय, रामाकांत तिवारी , रवि श्रोतिय, द्रेवेन्द्र यादव, अमन यादव, जुम्मन कुरैशी ,सत्य प्रकाष ,अक्षय पालीवाल,देवेन्द्र तिवारी, शुभम दुबे, सुनील कुमार, विजय उपाध्याय, विमल बाबू, अकित शर्मा ,राजीव तिवारी, संजय चौधरी,उबैद अली, श्रीभगवान पाराशर,सोनू स्थापक, राधेष्याम यादव, मुकेष यादव, सचिन दुबे, राहुल दुबे सहित आदि पत्रकार मौजूद रहै।

