कक्ष निरीक्षकों को मिलेगा QR कोड युक्त परिचय पत्र
प्रदेश में इस वर्ष हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाएं एक साथ आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या इस बार भी रिकॉर्ड स्तर पर है।
हाईस्कूल परीक्षा में कुल 27,50,945 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में 24,79,352 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए कक्ष निरीक्षकों को QR कोड युक्त परिचय पत्र जारी किए जा रहे हैं। सभी निरीक्षकों के आईडी कार्ड 10 फरवरी को संबंधित पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं।
विभाग ने निर्देश दिए हैं कि 12 फरवरी तक सभी परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की तैनाती सुनिश्चित कर ली जाए। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त संख्या में निरीक्षकों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं और केंद्रों पर निगरानी व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है।

