कोलकाता/मिदनापुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, पश्चिम बंगाल ने विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कहा गया कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, जनकल्याण और जनभागीदारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का मंत्र केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनकर सामने आया है। केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं ने करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।
पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में आयोजित विशाल जनसभा में उमड़े जनसैलाब और जनता के उत्साह को विकास एवं सुशासन के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रतीक बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि बंगाल की जनता भी अब विकास और सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध दिखाई दे रही है।
इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और जनसंपर्क अभियानों में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की गई। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने में योगदान देने वाले वरिष्ठ नेतृत्व और प्रत्येक कार्यकर्ता के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से बंगाल अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अली हुसैन, जिला अध्यक्ष श्री कमाल हसन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बंगाल प्रभारी श्री एस.एम. अकरम तथा पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री बबलू इल्मास मंसूरी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त महामंत्री, उपाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने, सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प दोहराया गया।

