फिरोजाबाद। रेलवे स्टेशन फ़िरोज़ाबाद पर आज एक महिला आवासीय बस्ती की तरफ़ से आयी जिसकी गोद में 2-3 महीने का बच्चा था। सब कुछ सामान्य सा था। उसने अचानक अपने बच्चे को पटरी के मध्य रखा (जिसपर कोई ट्रेन नहीं आ रही थी) और जिस ट्रैक पर मालगाड़ी आने वाली थी। खुद वहीं जाने लगी उधर जैसे ही महिला ने अपना बच्चा पटरी पर रखा था। वहाँ ड्यूटी पर उपस्थित GRP के पुलिसकर्मियों का० राघवेंद्र मिश्रा और का० योगेन्द्र को समझने में क्षण भर भी ना लगा कि उसका इरादा क्या है। दोनों जवान उस महिला की तरफ़ दौडे। वह चलती मालगाड़ी के वैगन से टकराई ही थी। कि दोनों जवानों ने स्वयं को जोखिम में डालकर उसे खींच लिया। महिला घायल हो गयी थी जिसे दोनों पुलिसकर्मी हॉस्पिटल लेकर गए और उपचार शुरू कराया। महिला का बच्चा स्वस्थ था। हॉस्पिटल से उसके पति को सूचना दी। पति के आने पर महिला और उसके बच्चे को सुपुर्द कर दिया। महिला के पति द्वारा बताया गया कि वह घर से नाराज़ होकर आ गयी थी। पति व प्लेटफ़ार्म पर उपस्थित यात्रियों ने जीआरपी के दोनों जवानों की प्रशंसा की दोनों आरक्षियों को उनके साहस और सतर्कता के लिए अपर पुलिस अधीक्षक/ प्रभारी पुलिस अधीक्षक रेलवे मोहम्मद मुश्ताक़ द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
यूपी जीआरपी के 2 पुलिसकर्मियों के साहस और सतर्कता ने मौत को दी मात
September 27, 20200

Related Articles
June 26, 20240
मारहरा पुलिस को मिली सफलता
संवाद -शोएब कादरी
एक अभियुक्त को 20 पव्वा अवैध देशी शराब सहित किया गिरफ्तार
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा धनंजय सिंह कुशवाहा के निक
Read More
January 29, 20240
बीएएमएस की छात्रा को ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ने प्रेमजाल में फसाया किया शारीरिक शोषण
आगरा। बीएएमएस की छात्रा को ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ने प्रेमजाल में फसाया ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ने छात्रा से कहा कि उसकी नही हुई है शादी ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर की बातो में आई छात्रा ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर
Read More
January 4, 20240
सहावर में सीएससी संचालक से ठगे 15 हजार खाते में ट्रांसफर करायी राशि, धोखा देकर हुआ फरार, सीसीटीवी में दिखा चेहरा
संवाद। नूरूल इस्लाम
सहावर।एक नटवरलाल ने सीएससी संचालक को 15 हजार रुपए का चूना लगा डाला। शख्स ने मनी ट्रांसफर का ऐसा चक्कर चलाया कि संचालक 150 रुपए कमीशन के चक्कर में 15 हजार गंवा बैठा।पुलि
Read More