देश विदेशहिंदी

खतरे के निशान के करीब पहुंची यमुना, 165 सेंटीमीटर से कुछ ही इंच की दूरी पर यमुना का जलस्तर

मथुरा (DVNA)। यमुना का जल स्तर लगातार बढ रहा है। मंगलवार की शाम तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया था। मंगलवार की शाम को यमुना का जल स्तर 165 सेंटीमीटर से कुछ ही इंच की दूरी पर था। आसामान में काले बादल छाए हुए हैं। कभी रिमझिम, कभी झमाझम बरसात शुरू हो जाती है। मंगलवार को भी यही सिलसिल जारी रहा। सुबह 10 से ही बारिश की फुहार शुरू हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र ने पांच अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, पांच अगस्त तक कई जिले भारी बारिश के यलो अलर्ट पर रखे गए हैं। यलो अलर्ट वाले जिलों में आगरा के अलावा अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, झांसी भी शामिल हैं।
उधर, लगातार हो रही बारिश और गोकुल बैराज से पानी छोड़े जाने से यमुना उफान पर बह रही है। जलस्तर बढऩे से नदी के तटवर्ती इलाकों में खेत जलमग्न हो गए हैं। वहीं चंबल नदी में तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है। इससे बीहड़ में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मथुरा जिले की कॉलोनियों में पानी भर गया है। गोकुल बैराज से रिकॉर्ड 46433 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है। जिला प्रशासन ने राजस्व टीमों को आकस्मिक स्थिति से निबटने के लिए अलर्ट पर रखा है। दयालबाग के निचले इलाके मनोहरपुर, खासपुर, बाईंपुर एहतिमाली सहित सात गांव में खेत यमुना के उफान से जलमग्न हो गए हैं।

Auto Fetched by DVNA Services

Comment here